भोपाल,05 जुलाई(आरएनएस)।भारतीय सेना द्वारा कल, 6 जुलाई 2026 को भोपाल के बड़े तालाब स्थित खानूगांव के सेलिंग नोड पर वार्षिक व्याख्यान एवं व्यावहारिक प्रदर्शन अभ्यास ‘एक्स बाढ़ व्यवस्था’ का आयोजन किया जा रहा है।
इस वार्षिक अभ्यास का मुख्य उद्देश्य बाढ़ राहत अभियानों (स्नद्यशशस्र क्रद्गद्यद्बद्गद्घ ह्रश्चह्य) के संचालन को व्यावहारिक रूप से प्रदर्शित करना और मानसूनी आपदाओं से निपटने की तैयारियों को सुदृढ़ बनाना है। यह आयोजन भारतीय सेना के 3 ईएमई सेंटर की 4 टेक ट्रेनिंग बटालियन के तत्वावधान में संपन्न होगा।
इस सैन्य अभ्यास में सेना की विभिन्न इकाइयों के साथ-साथ आपदा प्रबंधन से जुड़ी नागरिक एजेंसियां भी सहभागिता करेंगी। अभ्यास के दौरान नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (हृष्ठक्रस्न), स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (स्ष्ठश्वक्रस्न), डिजास्टर रू्रहृ्रत्रश्वरूश्वहृञ्ज इंस्टीट्यूट (ष्ठरूढ्ढ), स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (स्ष्ठरू्र), होम गार्ड्स और राज्य प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहकर संयुक्त राहत व बचाव रणनीतियों का प्रदर्शन करेंगे। इस समन्वित अभ्यास से संकट के समय विभिन्न विभागों के बीच आपसी सामंजस्य को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

