दुर्गं, 05 जुलाईं (आरएनएस)। दुर्ग जिले की सुपेला थाना पुलिस ने विशेष वारंट अभियान चलाकर चार स्थायी वारंटियों सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से जारी लंबित वारंटों का तामील कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में 5 जुलाई को थाना सुपेला क्षेत्र में विशेष वारंट अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर स्थायी वारंट और गिरफ्तारी वारंट वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध लंबित न्यायालयीन वारंटों का निष्पादन करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी
खेमराज यादव (23), गौतम नगर, सुपेला – स्थायी वारंटी।
खेमचंद पिपरोल उर्फ हेमचंद (37), न्यू कृष्णा नगर, सुपेला – गिरफ्तारी वारंट।
शीव खुटेल (29), कृष्णा नगर, सुपेला – दो गिरफ्तारी वारंट।
कमलेश यादव (43), पांच रास्ता, सुपेला – स्थायी वारंटी।
मो. अलीम कुरैशी (40), इस्लाम नगर, सुपेला – स्थायी वारंटी।
शेबु खान उर्फ मो. सैफ (24), रेशम आवास, सुपेला – स्थायी वारंटी।
पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान किसी प्रकार की जब्ती नहीं की गई। गिरफ्तार सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
दुर्ग पुलिस ने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि न्यायालयीन आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी फरार वारंटी या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

