इंफाल 06 Jully (Rns) । मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सशस्त्र समूहों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक 8 साल की बच्ची और 56 साल की महिला शामिल है। दोनों घायलों को पहले असम राइफल्स के कैंप में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद इन्हें रविवार देर रात इलाज के लिए इंफाल लाया गया।
थिंगखोंगजांग गांव में गोलीबारी हुई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि घायलों की पहचान नेन्गनेइचोंग किपगेन (56) और लामनेइंगा किपगेन (8) के रूप में हुई है। फिहलाल इनका इलाज इंफाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में चल रहा है।

