अयोध्या 06 Jully (Rns) । श्रीराम जन्मभूमि परिसर के मंदिरों से चढ़ावा और बहुमूल्य गहनों व रत्नों की चोरी में आठ लोगों की गिरफ्तारी के बाद ट्रस्ट पर उठते सवालों के बीच पहली बार अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की प्रतिक्रिया सामने आई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने नाराजगी भरा पत्र जारी किया है।
महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक दोपहर तीन बजे से होगी। बैठक पहले महंत नृत्य गोपाल दास के मणि राम दास की छावनी परिसर में होनी थी, लेकिन अब श्रीरामजन्मभूमि परिसर के यात्री सुविधा केंद्र में होगी। अस्वस्थ महंत नृत्य गोपाल दास इस बैठक में वर्चअल रूप से जुड़ सकते हैं।

