New Delhi 06 Jully /- इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू किया। हालांकि, उनके इस ऐतिहासिक पदार्पण के लिए स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया, जिस पर क्रिकेट जगत में नई बहस छिड़ गई है। टीम मैनेजमेंट के इस हैरान करने वाले फैसले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स संजय मंजरेकर और अंबाती रायुडू ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं और संजू का खुलकर पक्ष लिया है।
मंजरेकर ने चयन पर उठाए सवाल, दी यह सलाह
पूर्व क्रिकेटर संजय मंजरेकर ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की सराहना तो की, लेकिन इसके लिए संजू सैमसन को टीम से बाहर करने के फैसले को समझ से परे बताया। उनका मानना है कि अगर युवा खिलाड़ी को आजमाना ही था, तो संजू को नंबर तीन पर बल्लेबाजी का मौका दिया जा सकता था, न कि उन्हें सीधे टीम से ड्रॉप किया जाता। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वैभव को भारत की जर्सी में देखना सुखद है, लेकिन संजू का बाहर होना चौंकाता है। अगर वह चोटिल नहीं हैं, तो यह फैसला वाकई हैरान करने वाला है। गौरतलब है कि संजू सैमसन ने हाल ही में भारत को टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी और वह ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी रहे थे, हालांकि पिछली तीन पारियों में वह सस्ते में आउट हो गए थे

