New Delhi 06 Jully (Rns) /- भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 7 जुलाई को खेला जाना है। इस श्रृंखला का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि दूसरे मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने शानदार जीत हासिल की। ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने 76 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया। मैच के बाद बेथेल ने भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ा बयान दिया, जिनका यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला (डेब्यू) मैच था। अपने पहले मैच में वैभव ने 10 गेंदों पर 14 रनों की तेज तर्रार पारी खेली, जिसमें उन्होंने दो गगनचुंबी छक्के भी लगाए।
बेथेल ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर जताया आश्चर्य
इंग्लैंड टीम के 22 वर्षीय बल्लेबाज जैकब बेथेल अपनी टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन भारतीय टीम के नवोदित बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी उनसे भी उम्र में 7 साल छोटे हैं। इस आयु अंतर को लेकर बेथेल ने कहा कि यह उनके लिए थोड़ा अनोखा अनुभव है। उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह सोचना वाकई अजीब लगता है कि वह मैदान पर एक ऐसे खिलाड़ी के खिलाफ खेल रहे हैं जो उनसे सात साल छोटा है। बेथेल ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी भारत में वैभव को बल्लेबाजी करते देखा है और इस मैच में भी उनका बैट स्विंग और खेलने का अंदाज बेहद प्रभावशाली लगा। उन्होंने भारतीय युवा खिलाड़ी को बेहद प्रतिभाशाली बताया

