जम्मू 06 Jully (Rns) । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार से जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद यह उनका पहला राज्य दौरा है। इस यात्रा के पहले दिन वे जम्मू के मिश्रीवाला इलाके में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक भव्य सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अगले दिन यानी सात जुलाई को वे डोगरा चौक पर पंडित प्रेमनाथ डोगरा को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इस दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे स्थानीय युवाओं से सीधा संवाद करने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक गतिविधियों का हिस्सा भी बनेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की भव्य तैयारियां इस महत्वपूर्ण दौरे की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने मिश्रीवाला स्थित कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। इस दौरान पार्टी के विभिन्न विंगों और प्रबंध समितियों के साथ लगातार समीक्षा बैठकें की गईं ताकि कार्यक्रम में आने वाले हजारों कार्यकर्ताओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारियों और बिहारी समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी इस दौरे को लेकर विशेष बैठकें कीं। बिहारी समाज द्वारा जम्मू प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के नागरिक अभिनंदन की भी योजना बनाई गई है

