0 विधायक राजेश मूणत, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, गणमान्यजनों ने किया सादर नमन
रायपुर,06 जुलाईं (आरएनएस) आज पूर्व केन्द्रीय मन्त्री डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जयन्ती पर राजधानी शहर रायपुर के जी. ई. मार्ग में शारदा चौक के किनारे स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 2 के सहयोग से सादर नमन करने संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया.पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मन्त्री श्री केदार कश्यप, रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकत्र्ताओं, नवयुवकों, आमजनों, नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों ने पूर्व केन्द्रीय मन्त्री डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जयन्ती पर सादर नमन किया.
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

