सिरसा 6 जुलाई (आरएनएस)। श्री ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा की एक आवश्यक बैठक प्रधान सुशील शर्मा पेट्रोल पंप वाले की अध्यक्षता में अग्रवाल मिष्ठान भंडार पर हुई। जानकारी देते हुए महासचिव सुधीर सारस्वत ने बताया कि बैठक में निकट भविष्य में ब्राह्मण मिलन समारोह आयोजित करने पर गहन विचार-विमर्श किया गया व समारोह में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले, मेधावी विद्यार्थियों, राजकीय सेवा में नव चयनित युवाओं, चिकित्सा, स्वास्थ्य सुविधाओं में अपनी महत्ती भूमिका निभा रहे व्यक्तियों को सम्मानित करने के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को अध्ययन में सहायता करने, समाज के गरीब परिवार को जरूरत पडऩे पर चिकित्सा सुविधा व दवाइयां उपलब्ध करवाने के निर्णय के साथ-साथ विवाह योग्य समाज के लड़के लड़कियों के विवाह के रिश्ते करवाने की सहायता के लिए रोशनलाल वशिष्ठ को अधिकृत किया गया वे अपने सहयोगी सदस्यों को साथ लेकर इस कार्य को संपन्न करवाने के प्रयास करेंगे। इसके अतिरिक्त आज के युग में जिस प्रकार दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य, तालमेल व सहनशीलता की कमी की वजह से दरार उत्पन्न होकर तलाक की नौबत आती है तो उसके लिए भी हीरालाल शर्मा के नेतृत्व में उसके समाधान के लिए भी समन्वय समिति बनाकर गृहस्थ जीवन बचाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ सलाहकार इंद्रमोहन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा, सुरेश गौतम, हुकमचंद सांखी, अशोक शर्मा, सुरेश गौतम, हरिप्रकाश शर्मा ने अपने अमूल्य सुझाव रखे। इसके अतिरिक्त ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा का विस्तार करते हुए ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी गठित करने की कड़ी में रानियां ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी गठित करते हुए मुकुट बिहारी शर्मा को प्रधान पद पर चयनित करके उनको अन्य पदाधिकारी चयनित करने के लिए अधिकृत किया गया। इसके साथ ही समाज के किसी व्यक्ति पर आकस्मिक आपदा आने पर समूह के रूप में उसके हरसंभव सहयोग के लिए पहुंचने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर दीप्ति प्रकाश उपाध्याय, राजकुमार चोटिया, संजय शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मोहित जोशी, श्यामलाल शर्मा, रोशनलाल वशिष्ठ, सत्यनारायण पारीक, मनमोहन शर्मा, मदनलाल शर्मा, त्रिलोक शर्मा, रामकिशन वशिष्ठ, जितेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा मीरपुर, हेमकांत शर्मा पार्षद, संजय दाधीच, अशोक उपाध्याय, सुनील शर्मा जमाल, मनोज शर्मा, सुल्तान शर्मा, ईश्वर शर्मा, नंदलाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, सुभाष शर्मा, राजेश दाधीच उपस्थित थे।
–
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

