बोले किसान – गोपाल – गोबिंद ने किया कमाल, मोचीवाली माइनर का पानी पहुंचा किया निहाल
सिरसा 6 जुलाई (आरएनएस)। सिरसा विधानसभा क्षेत्र के गांव डिंग के किसानों के लिए पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा का आर्थिक सहयोग वरदान बन गया। लंबे समय से इस क्षेत्र के किसान मोचीवाली माइनर से निर्बाध सिंचाई पानी की आपूर्ति को तरस रहे थे। किसान इस समस्या को लेकर पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा से मिले। मोचीवाली माइनर से इन किसानों के खेत तक पानी लाने के लिए पक्के खाले का निर्माण होना था। किसानों की समस्या को देखते हुए पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने अपनी ओर से 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी। साथ ही हरियाणा सरकार से भी 11 लाख रुपए मंजूर करवाए। अब इस पानी के खाले का मजबूत निर्माण हो गया है और डिंग क्षेत्र के 50 एकड़ कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी।
इस क्षेत्र के कई किसान वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने मिठाई खिलाकर आभार जताया। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा का इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
आभार जताने पहुंचे किसान कर्ण सिंह दहिया, छोटू बिलावटिया, लीलू राम शर्मा, राजेश बिलावटिया, सुशील बिलावटिया सहित अन्य ने कहा कि किसानों की अपील पर गोपाल कांडा ने निजी कोष से धन राशि दी और पानी की समस्या का स्थाई समाधान करवाया।
किसानों ने कहा कि डिंग क्षेत्र में मोचीवाली माइनर से खेतों तक सिंचाई का पानी लंबे समय से सुचारु रूप से नहीं पहुंच रहा था, जिसके कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या का समाधान होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। इस खुशी में आज क्षेत्र के किसान कार्यालय पहुंचे और मुंह मीठा करवाकर अपना आभार व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि वर्षों पुरानी सिंचाई की समस्या के समाधान से क्षेत्र के किसानों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा और खेती का कार्य पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हो सकेगा। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की सोच लोकहित की है। उन्होंने सदैव निजी स्तर पर और सरकारी स्तर पर जन समस्याओं के समाधान का कार्य प्रमुखता से करवाया है। सिरसा के अपने परिवार जनों की सेवा में पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और पूरा कांडा परिवार हर समय तत्पर है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

