दुर्ग,6 जुलाई (आरएनएस)। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ (स्ष्ठक्रस्न) की टीम को 24 घंटे अलर्ट मोड पर तैनात कर दिया है।जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह ने शिवनाथ नदी के जलस्तर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि महमरा एनीकट पर पानी एनीकट के स्तर से करीब 4 फीट ऊपर बह रहा है, जबकि गुरुद्वारा के पास स्थित पुराने पुल पर पानी खतरे के निशान से लगभग 5 फीट नीचे पहुंच चुका है और लगातार बढ़ रहा है।बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने नदी तटीय और आसपास के सभी गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही नदी किनारे संचालित ईंट भट्टों के संचालकों को अपने मजदूरों और अन्य लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए डीआरएफ दुर्ग की रेस्क्यू टीम को नगरसेना कार्यालय परिसर में 24 घंटे अलर्ट मोड पर तैनात रखा है।प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास जाने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

