सिरसा 6 जुलाई (आरएनएस)। श्री अग्रवाल परिवार सेवा ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील कंदोई ने की, जबकि इसमें ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में समाजहित एवं संगठन की भावी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट द्वारा शीघ्र ही एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर (मेडिकल कैंप) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त, ट्रस्ट के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के बीच आपसी सौहार्द, पारिवारिक जुड़ाव और संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सपरिवार टूर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। टूर की तिथि एवं गंतव्य की घोषणा शीघ्र की जाएगी। बैठक में सभी सदस्यों ने दोनों आयोजनों को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। ट्रस्ट के सचिव दीपक गोयल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में ट्रस्ट की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर संरक्षक अनिल गोयल, सीता राम गोयल, सुनील अग्रवाल, विकास अग्रवाल, कमल बंसल, संदीप गोयल, संजय गोयल, विजय गर्ग, हरीश बंसल, सुरेश बंसल, युधिष्ठर गुप्ता, नरेश महिपाल आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

