सिरसा 6 जुलाई (आरएनएस)। लायंस क्लब सिरसा ग्रीन की जनरल बॉडी मीटिंग विगत दिवस क्लब प्रधान लायन नरेश सेठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्लब अध्यक्ष लायन नरेश सेठी, सचिव लायन विपन मेहता एवं कोषाध्यक्ष लायन सौरभ वधवा के नेतृत्व में वर्ष भर किए गए सेवा कार्यों की सभी सदस्यों ने सराहना की। क्लब मार्गदर्शन मंडल तथा वरिष्ठ सदस्यों ने विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से लायोनिस्टिक वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का चयन किया। नई टीम में लायन सौरभ वधवा को अध्यक्ष, लायन भुवनेश मेहता को सचिव तथा लायन गौरव सेतिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। सदन ने ध्वनिमत से इसका अनुमोदन किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन सौरभ वधवा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी लायन साथियों के सहयोग से अधिक से अधिक सेवा कार्य कर डिस्ट्रिक्ट एवं समाज में क्लब को अग्रणी स्थान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर लायन नरेश सेठी, लायन राजेश बजाज, लायन सुनील कालरा, लायन संजय मेहता, लायन सुभाष मेहता, लायन दीपक मेहता, लायन नवीन मेहता एवं लायन विपन मेहता सहित अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने नई टीम को बधाई दी तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

