सिरसा 6 जुलाई (आरएनएस)। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा, आशा वर्कर्स एंड फैसिलीटेटर फेडरेशन ऑफ इण्डिया के आह्वान पर जिला नागरिक अस्पताल में अपनी लंबित मांगों को लेकर जिलेभर की आशा वर्कर्स 07 जुलाई को प्रदर्शन करेंगी और अपनी मांगों को लेकर सिविल सर्जन सिरसा को ज्ञापन सौंपेंगी। यूनियन की जिला प्रधान दर्शना, शिमला, मीनाक्षी, उषा, रेखा ने संयुक्त रूप से बताया कि अपनी लंबित मांगों को लेकर आशा वर्कर्स लंबे समय से संघर्ष कर रही हैं, लेकिन सरकार की ओर से गौर नहीं किया जा रहा है, जिससे आशा वर्कर्स में भारी रोष हैं। मांगों को पूरा करवाने के लिए उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ता है। उन्होंने जिलेभर की आशा वर्कर्स से आह्वान किया कि वे तय समयानुसार जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचें और अपने हक के लिए अपनी आवाज को बुलंद करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

