रायपुर,06 जुलाई (आरएनएस)। राजधानी के थाना गुढिय़ारी में जप्त माल के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पारदर्शी प्रबंधन के लिए ‘ई-मालखाना प्रणाली का शुभारंभ किया गया। सोमवार को पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला (आईपीएस) और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले (आईपीएस) ने इस आधुनिक डिजिटल व्यवस्था का शुभारंभ किया।यह अभिनव प्रणाली डीसीपी नॉर्थ जोन के मार्गदर्शन में थाना गुढिय़ारी प्रभारी एवं मालखाना स्टाफ के संयुक्त प्रयासों से विकसित की गई है। शुभारंभ के अवसर पर अधिकारियों को ई-मालखाना की कार्यप्रणाली का विस्तृत प्रदर्शन भी किया गया।डेमो के दौान जप्त सामग्री के डिजिटल पंजीयन, बारकोड आधारित पहचान, रैकवाइज संधारण और रिकॉर्ड ट्रैकिंग सिस्टम की जानकारी दी गई। इस अवसर पर डीसीपी नॉर्थ मयंक गुर्जर (आईपीएस), डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल (आईपीएस), अतिरिक्त डीसीपी आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।ई-मालखाना प्रणाली लागू करने से पहले थाना गुढिय़ारी में उपलब्ध सभी जप्त माल का भौतिक सत्यापन कराया गया। इसके बाद मालखाने को वैज्ञानिक तरीके से ्र1, ्र2, क्च1, क्च2 सहित विभिन्न श्रेणियों में रैकवार व्यवस्थित किया गया, ताकि प्रत्येक सामग्री का रिकॉर्ड और उसकी लोकेशन आसानी से चिन्हित की जा सके।इसके साथ ही प्रत्येक जप्त वस्तु पर बारकोड लगाया गया तथा सभी सामग्रियों का सॉफ्टवेयर के माध्यम से डिजिटल पंजीयन किया गया। नई व्यवस्था से जप्त सामग्री को जमा करना, निर्गत करना और आवश्यकता पडऩे पर उसकी त्वरित खोज करना पहले की तुलना में अधिक सरल, व्यवस्थित और समयबद्ध हो जाएगा।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ई-मालखाना प्रणाली के माध्यम से जप्त माल की आवक-जावक, हैंडलिंग और रिकॉर्ड की डिजिटल ट्रैकिंग संभव होगी। इससे ‘चेन ऑफ कस्टडीÓ को सुरक्षित बनाए रखने के साथ-साथ कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता भी सुनिश्चित होगी।पुलिस विभाग का मानना है कि क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में आधुनिक तकनीक के उपयोग और अभिलेख प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में थाना गुढिय़ारी की यह पहल एक अभिनव, सराहनीय और अनुकरणीय कदम है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

