हाजरा मोड़ पर सात हजार लड्डूओं का राहगीरों में वितरण
कोलकाता 6 जुलाई (आरएनएस)। भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) के पश्चिम बंगाल राज्य कार्यालय में भारत केसरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई गई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और पुष्पांजलि अर्पित की गई। उनके आदर्शों, देशभक्ति और “एक राष्ट्र, एक ध्वज, एक संविधान” के संदेश पर चर्चा की गई। इस अवसर पर हाजरा मोड़ पर लोगों में सात हजार लड्डू का वितरण सेल के महिला विंग अध्यक्ष माया बाग के नेतृत्व में किया गया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्णब चटर्जी ने प्रकाश डालते हुए कहा कि, आज का दिन बंगाल में ऐतिहासिक है क्यों कि हम खुलकर बंगाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मना रहें हैं। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरमान गांगुली, राष्ट्रीय महासचिव जगदीश यादव, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष दीपक शर्मा, राष्ट्रीय समन्वयक निर्मल मंडल, राज्य अध्यक्ष मनप्रीत सिंह ग्रेवाल,राज्य उपाध्यक्ष देबज्योति कर, मनोजीत मंडल, राज्य महासचिव वसीम अहमद, दक्षिण कोलकाता अध्यक्ष एमबी महेश व सेल के अन्य नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी व अपनी बात कही।

