तेहरान,07 जुलाई। ईरान ने अपने दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह के बीच एक बार फिर हमला शुरू कर दिया है।
सूत्रों ने 2 अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से इसकी पुष्टि की। उसने बताया कि ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ढ्ढक्रत्रष्ट ने सोमवार रात को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे वाणिज्यिक जहाजों पर 2 मिसाइलें दागीं हैं। हमले में 2 जहाजों को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। मंगलवार तड़के भी हमला हुआ है।
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस एजेंसी ने मंगलवार तड़के बताया कि ओमान के लिमाह से लगभग 8 नॉटिकल मील (15 किमी) पूर्व में दक्षिण की ओर यात्रा करते समय टैंकर के बाईं ओर अज्ञात मिसाइल की टक्कर लगी, जिससे आग लग गई। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। अमेरिकी मध्य कमान ने भी घटना पर कोई बयान नहीं दिया है। इस हमले के बाद तनाव बढऩे की संभावना है।
यह घटना तब हुई, जब पिछले सप्ताह कतर में अमेरिका-ईरान के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता होर्मुज के मुद्दे पर कोई खास प्रगति के समाप्त हो गई थी। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में कहा था कि वह समझौता करना पसंद करेंगे, लेकिन एक घंटे में ईरान के पुल भी गिरा सकते हैं। ट्रंप ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए एक हफ्ते की छुट्टी का भी मजाक उड़ाया है। अमेरिका ईरानी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

