सिरसा 7 जुलाई (आरएनएस)। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरसा में आयोजित दस दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर में प्रतिभागिता करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के सर्टिफिकेट निदेशक जितेश कंबोज ने अपने हाथों से देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में सीखे गए रोजगारपरक क्रियाकलापों से प्रशिक्षणार्थी जो कुछ भी सीखते हैं, उससे वे बाहर जाकर अपना स्वयं का रोजगार चला सकते हैं। निदेशक जितेश कंबोज ने कहा कि कुशलता से स्वरोजगार करने के लिए बैंक द्वारा तय मानदंडों के अनुसार ऋण दिया जाता है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं का रोजगार शुरू कर अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित किया। जितेश कंबोज ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में सदा आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ट्रेनर ने बताया कि इस शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम संबंधी प्रशिक्षण दिया गया है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर बेहतर तरीके से अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकते हैं। इस मौके पर दलबीर सिंह व राकेश शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

