रायपुर,07 जुलाई (आरएनएस) छत्तीसगढ़ सरकार की बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक के समय में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में अब यह बैठक शाम 4 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार बैठक के समय में परिवर्तन किया गया है।
बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक फैसलों और जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कैबिनेट बैठक का आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों और आवश्यक जानकारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैठक में प्रदेश के सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
कैबिनेट बैठक के बाद सरकार की ओर से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की आधिकारिक जानकारी साझा किए जाने की संभावना है। प्रदेश की नीतियों, योजनाओं और प्रशासनिक फैसलों के लिहाज से इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

