-हनुमान चालीसा का किया सामूहिक पाठ
अयोध्या 7 जुलाई (आरएनएस)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह एवं महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से संबंधित कथित वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना के उद्देश्य से सद्बुद्धि यात्रा निकाली। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन से प्रारंभ हुई यह यात्रा रिकाबगंज चौराहे स्थित राम-जानकी मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी के समक्ष प्रार्थना करते हुए हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि श्रीराम मंदिर के पवित्र चढ़ावे और श्रद्धालुओं की मेहनत की कमाई से जुड़े कथित अनियमितताओं के आरोप अत्यंत गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण ने भाजपा के स्वयं को धर्म और सनातन संस्कृति का संरक्षक बताने के दावों पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की उच्च न्यायालय के किसी सिटिंग जज की निगरानी में निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही श्रीराम मंदिर की व्यवस्थाओं को पूर्ण पारदर्शिता एवं श्रद्धालुओं की आस्था के अनुरूप संचालित किया जाए। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि भगवान श्रीराम और हनुमान की भक्ति के नाम पर भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर श्रीराम मंदिर के चढ़ावे को लेकर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक कार्यक्रमों में धार्मिक प्रतीकों और देवी-देवताओं के स्वरूप का अनुचित उपयोग कर सनातन परंपराओं का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्यों से करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा राम दास वर्मा ने कहा कि श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान और चढ़ावे में कथित चोरी एवं घोटाले की खबरों ने देश-दुनिया के करोड़ों रामभक्तों की आस्था को गहरा आघात पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर और संवेदनशील मामले में अभी तक दोषियों के नाम सार्वजनिक न होना तथा प्राथमिकी दर्ज न किए जाने से प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं। उन्होंने मामले की पारदर्शी जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार दंडित किए जाने की मांग की। पूर्व विधायक माधव प्रसाद तथा अनुसूचित जाति अध्यक्ष राम सागर रावत , राम अवध पासी ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और उससे जुड़े किसी भी प्रकार के वित्तीय अनियमितता के आरोपों की निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे और सत्य जनता के सामने आ सके। जिला प्रवक्ता शीतला पाठक के अनुसार प्रदर्शन में प्रमुख रूप सेअमित जायसवाल,माधव प्रसाद पूर्व विधायक, उग्रसेन मिश्रा, अनिल तिवारी,दिलीप कुमार ब्लॉक अध्यक्ष बीकापुर रविंद्र कुमार , राज प्रताप सिंह , मनोज जायसवाल, एजाज अहमद ,विकास सिंह विक्की, सभासद कुमारगंज दिनेश शुक्ला जिला महासचिव ,आदिल कुरेशी नगर अध्यक्ष सुचितागंज, रामकिशोर वर्मा अध्यक्ष, रुद्र प्रताप सिंह रिशु, रेनू राय, नाजिश फातिमा,दयाशंकर तिवारी, अशोक कुमार सिंह मनोयूपुर , पंकज सिंह,डीएन वर्मा नाजिश फातिमा, बसंत मिश्रा, फ्लावर नकवी, अशोक राय, जय प्रताप गुप्ता, सुरेंद्र प्रताप सिं ह राजेशसोनी, धर्मेंद्र सिंह फास्टर कलीम खान एजाज अहमद, मेराज अहमद आदिल कुरेशी, नसरुद्दीन राजकुमार सिंह विजय यदव, रविकांत श्रीवास्तव ओंकार नाथ पडे गौरव सिंह, राजबहादुसिंह शैलेन्द्र विक्रम सिंह आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

