दुर्ग, 07 जुलाईं (आरएनएस)। अपराध विवेचना को तेज, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में दुर्ग पुलिस ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त मोबाइल डेटा टर्मिनल (स्ड्डद्वह्यह्वठ्ठद्द त्रड्डद्यड्ड&4 ङ्गष्टश1द्गह्म्) जिले के थाना एवं चौकियों में पदस्थ विवेचकों को वितरित किए गए। इससे अब विवेचक घटनास्थल से ही एफआईआर, गवाहों के बयान और अन्य आवश्यक जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग के प्रशासनिक भवन स्थित दधीचि प्रशिक्षण हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विवेचकों को आधुनिक उपकरण सौंपे गए। अधिकारियों ने बताया कि इन मोबाइल डेटा टर्मिनलों के उपयोग से अपराध विवेचना की गति, गुणवत्ता और पारदर्शिता में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
नई व्यवस्था के तहत विवेचक घटनास्थल पर ही डिजिटल माध्यम से एफआईआर, गवाहों के कथन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। इससे कागजी प्रक्रिया कम होगी, सूचना का त्वरित आदान-प्रदान होगा और जांच अधिक प्रभावी बन सकेगी।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सभी विवेचकों को निर्देश दिए कि वे उपलब्ध कराई गई आधुनिक तकनीक का जिम्मेदारी, दक्षता और पूर्ण निष्ठा के साथ उपयोग करें, ताकि आम नागरिकों को बेहतर और त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
दुर्ग पुलिस ने कहा कि आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग के माध्यम से अपराध विवेचना को अधिक पारदर्शी, दक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आमजन से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

