दुर्ग,08 जुलाई (आरएनएस)। जामुल थाना पुलिस ने पूर्व विवाद के चलते महिला के घर पहुंचकर गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी और तोडफ़ोड़ करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार भी जब्त किया है।पुलिस के अनुसार 7 जुलाई 2026 की रात करीब 11:30 बजे घासीदास नगर अटल आवास निवासी श्रीमती लक्ष्मी यादव ने थाना जामुल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि पूर्व विवाद के चलते मोहल्ले के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी तथा घर के दरवाजे, खिड़की के कांच, बिजली मीटर और अन्य सामान में तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया।शिकायत के आधार पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 475/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3), 324(4), 3(5) एवं आम्र्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में पी. शेखर और अभिषेक सिंह उर्फ मेडी ने पूर्व रंजिश के कारण वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार भी बरामद किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पी. शेखर (22 वर्ष), निवासी घासीदास नगर आईएचएसडीपी आवास, थाना जामुल तथा अभिषेक सिंह उर्फ मेडी (19 वर्ष), निवासी कैलाश नगर, एकता चौक, भिलाई, थाना जामुल के रूप में हुई है।दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता और आम्र्स एक्ट के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद का समाधान कानूनसम्मत और शांतिपूर्ण तरीके से करें तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

