गरियाबंद,08 जुलाई (आरएनएस)। जिले में ‘नया सवेरा अभियान के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में देवभोग थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 13,500 रुपये बताई गई है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना देवभोग पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम कुम्हड़ई कला तेल नदी पुल और बेलाट नाला, ग्राम देवभोग के पास घेराबंदी कर छापेमारी की।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में अवैध रूप से महुआ शराब का परिवहन और बिक्री करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गवाहों की मौजूदगी में तलाशी लेकर कुल 60 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविंद उरपाल (35 वर्ष), पिता चैनसिंह उरपाल, निवासी ग्राम सरगीबहली, थाना देवभोग तथा अभीराम यादव (32 वर्ष), पिता कृष्ण चंद्र यादव, निवासी ग्राम पोड़पारा, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।गरियाबंद पुलिस ने कहा है कि ‘नया सवेरा अभियान के तहत जिले में अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

