दुग,08 जुलाई (आरएनएस)। थाना मोहन नगर पुलिस ने रायपुर नाका क्षेत्र में जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 9.04 लाख नकद, 10 मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां जब्त की हैं।पुलिस के अनुसार 8 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर नाका क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ?9,04,000 नकद, 10 मोबाइल फोन तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त ताश की गड्डियां बरामद कर जब्त की गईं।इस संबंध में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 473/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 4 एवं 5 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।गिरफ्तार आरोपियों में मयंक गावड़े (भिलाई), प्रह्लाद शर्मा (चिल्फी), राजीव तिवारी (रायपुर), हेमलाल ढीमर (भिलाई), मनीष रात्रे (बेमेतरा), पंकज कुमार काठले (कबीरधाम), दुर्गेश कुमार बर्मन (कबीरधाम), नागेश्वर साहू (रायपुर), पंकज वर्मा (दुर्ग), हेमनंदन डहरे (कबीरधाम), संजय चोपड़ा (रायपुर) और अमित सिंह (दुर्ग) शामिल हैं।पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे।इस कार्रवाई में थाना मोहन नगर पुलिस की त्वरित घेराबंदी और सतर्क पुलिसिंग से सभी आरोपियों को मौके पर पकडऩे और बड़ी मात्रा में नगदी व अन्य सामग्री जब्त करने में सफलता मिली।दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

