9 जुलाई (आरएनएस ) प्रयागराज। दारागंज दशास्वमेघ घाट पर आज निषाद समाज की एक बैठक हुई। जिसमे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्र लिख कर मांग किया गया है कि श्रृंगवेरपुर जो कभी निषादराज गुह्य के राज्य था, वहां से संसाधनों व रोजगार कि उपेक्षा से सम्पूर्ण श्रृंग्वेरपुर से निषादों का पलायन हो गया है।
राष्ट्रीय संयोजक मनोज निषाद ने मांग किया है कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम व निषादराज कि मित्रता के प्रतीक स्वरुप पार्क बनवा कर सम्पूर्ण देश मे एक पहचान दिलवाये है उसी प्रकार विस्थापित निषाद समुदाय को आवास और रोजगार कि व्यवस्था कर पुन: स्थापित किया जाये।
महाराष्ट्र से आये डॉ अरविंद तुमबारे कहार ने समाज के आर्थिक और शैक्षिक स्तर क़ो सुधारने के लिए एक माध्यमिक स्कूल व एक प्राथमिक चिकित्सालय महाराज निषादराज गुह्य के माम से श्रृंग्वेरपुर मे खोला जाना चाहिए। बैठक मे प्रो आशा निषाद ने महिलाओ के स्वावलम्बन व घरेलू रोजगार उपलब्ध कराने कि मांग की। बैठक मे धर्मेंद्र निषाद, संजय, लवकुश निषाद, गंगासागर निषाद, भगत केवट, पंकज, राजेश बिन्द, सुमन निषाद, रुपेश, हेमंत, बसंत, हनी, नितिन, अभिषेक इत्यादि तमाम निषाद समुदाय के लोग बैठक मे शामिल हुए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

