04023 वर्गफुट भूमि पर बिना अनुमति व्यवसायिक निर्माण को नोटिस देकर तोडऩे की कार्रवाई
रायपुर,09 जुलाई (आरएनएस)आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत यतियतनलाल वार्ड वार्ड क्रमांक 4 अंतर्गत गंगानगर में पानी टंकी के समीप रतिलाल पटेल एवं हिमांशु पटेल द्वारा बिना अनुमति लगभग 4023 वर्गफुट भूमि मे किये गए व्यवसायिक निर्माण को नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत सम्बंधित निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी करते हुए स्थल पर नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन एवं कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा , सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख, उपअभियंता नगर निवेश श्रीमती अंकिता सोनवर्षा, कार्य सहायक श्री सुनील नायक सहित अन्य सम्बंधित कर्मचारियों सहित पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन की सहायता से तोडऩे की कड़ी कार्रवाई की गयी.
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

