० महापौर ने फुण्डहर यूथ हॉस्टल में रह रहे 25 युवाओं द्वारा मैन्स सीजी पीएससी परीक्षा दिलवाने पर प्रसन्नता व्यक्त की, सफल होने दी हार्दिक शुभकामनायें
रायपुर, 10 जुलाई (आरएनएस)। आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 9 क्षेत्र में फुण्डहर में यूथ हॉस्टल की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। महापौर ने वहां निवासरत लगभग 100 से अधिक संख्या में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से आये विद्यार्थी युवाओं से चर्चा की एवं वहां उनकी समस्याओं की जानकारी ली। महापौर ने अधिकारियों को विद्यार्थियों की समस्याओं का निदान करने आवश्यक निर्देश दिये।
महापौर मीनल चौबे द्वारा फुण्डहर के यूथ हॉस्टल की व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, उपअभियंता अतुल बंसल की उपस्थिति रही।
महापौर मीनल चौबे ने उक्त जानकारी पर प्रसन्नता व्यक्त की कि फुण्डहर यूथ हॉस्टल में अध्ययनरत 25 युवाओं ने हाल ही में मैन्स सीजी पीएससी परीक्षा दिलवायी है। उन्होने उक्त विद्यार्थियों को परीक्षा में सफल होने हार्दिक शुभकामनाएं दी ।
महापौर मीनल चौबे ने नक्सली प्रभावित क्षेत्रों के 100 से अधिक विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगी परीक्षाओ में सफल होने यूथ हॉस्टल फुण्डहर में रहकर मेहनत की पराकाष्ठा करने की अपील की एवं अपने गांव एवं छत्तीसगढ़ राज्य सहित राजधानी शहर रायपुर का नाम प्रतियोगी परीक्षा में सफल होकर रौशन करने का संकल्प लेने का आव्हान किया।
०


