० जलभराव क्षेत्रों की व्यवस्थित सफाई करवाने दिये सख्त निर्देश, सुनिश्चित करने कहा कि दोबारा जल भराव ना होने पाये
० अधिकारियों को पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर जनसमस्याओं का त्वरित निदान कर विकास कार्यों को गतिमान करने के दिये निर्देश
रायपुर, 10 जुलाई (आरएनएस)। आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 4 कार्यालय में पहुंचकर पार्षदों और अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये। महापौर ने बैठक में पार्षदों से सुझाव लिये। महापौर ने अधिकारियों को वार्ड पार्षदों से समन्वय बनाकर जनसमस्याओं का त्वरित निदान करने एवं विकास कार्यों को वार्डो में गतिमान करने के निर्देश दिये। महापौर ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारीगण जोन में जनसमस्या लेकर आने वाले जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों के साथ अच्छा व्यवहार करें। गंभीरता से शिकायतो को सुने एवं उनके यथा संभव निदान हेतु कार्य करें । कार्यालय में बैठकर नहीं बल्कि वार्डो में फील्ड में उतरकर समस्याओं का निरीक्षण कर उसका त्वरित निदान करने का कार्य करें। फील्ड पर जाकर जनता की समस्याएं सुने, जनप्रतिनिधि पार्षदों से समन्वय रखकर कार्य करें।
महापौर ने जलभराव क्षेत्रो में व्यवस्थित सफाई करवाकर यह सुनिश्चित करने निर्देशित किया कि उन स्थानों पर दोबारा जलभराव ना होने पाये। महापौर ने अधिकारियों को जोन क्षेत्र के वार्डो में अवैध निर्माणों पर नियमानुसार सख्ती के साथ कार्यवाही करना सुनिश्चित करने निर्देशित किया।
महापौर मीनल चौबे द्वारा जोन 4 में ली गई समीक्षा बैठक के दौरान नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, एमआईसी सदस्य श्री अमर गिदवानी पार्षद अर्जुमन एजाज ढेबर, श्री अजय साहू, पार्षद प्रतिनिधि श्री संतोष हियाल, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन, अन्य संबंधित जोन 4 अधिकारियों की उपस्थिति रही।
महापौर मीनल चौबे ने आज 10 जुलाई 2026 को वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री संतोष हियाल के जन्मदिन में बैठक पश्चात उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी । सभी पार्षदों ने पार्षद प्रतिनिधि श्री संतोष हियाल को जन्मदिन की बधाई दी एवं इस अवसर पर केक काटकर पार्षदों और अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

