अल्मोड़ा,11 जुलाई (आरएनएस ) । उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शनिवार को रानीखेत के ग्राम धर्माइजर में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह ने ग्रामीणों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जनसंख्या वृद्धि से जुड़ी चुनौतियों, स्वास्थ्य, शिक्षा, लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण, मातृत्व अवकाश, पीसीपीएनडीटी अधिनियम, पोषण, नशे के दुष्परिणाम, साइबर अपराध, मानव तस्करी, यौन शोषण, दहेज निषेध अधिनियम, आपदा पीडि़तों के पुनर्वास तथा नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। साथ ही नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर में राजकीय चिकित्सालय रानीखेत के डॉ. दीपक शर्मा ने जनसंख्या नियंत्रण और स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विधि इंटर्न शारिक हुसैन, अधिकार मित्र कंचन आर्या, मोहम्मद वसीम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

