बागेश्वर,11 जुलाई (आरएनएस ) । बागेश्वर जिले की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग मचाने और शराब पीकर उत्पात मचाने, यातायात नियमों और पुलिस आदेशों का उल्लंघन करने वाले चालकों वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 39 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। जिसमें आठ वाहनो के कोर्ट के चालान किए हैं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों में शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले नौ लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चलानी कार्रवाई हुई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

