बागेश्वर,11 जुलाई (आरएनएस ) । कपकोट विधानसभा क्षेत्र की कनलगाड़ घाटी में दूरसंचार सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। ग्राम बैसानी लामाबगड़ में बीएसएनएल के 4जी मोबाइल टावर निर्माण कार्य का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेश गडिय़ा ने भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक सुरेश गडिय़ा ने कहा कि टावर स्थापित होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर मोबाइल नेटवर्क, तेज इंटरनेट सेवा और डिजिटल सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इससे विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई, युवाओं को रोजगार संबंधी जानकारी, व्यापारियों के डिजिटल लेन-देन तथा किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही आपातकालीन सेवाओं की पहुंच भी बेहतर होगी।कपकोट के दूरस्थ गांवों तक विकास की बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। ग्राम प्रधान देवेंद्र गडिय़ा, सुरेंद्र गडिय़ा, प्रकाश बिष्ट, गिरीश गडिय़ा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा सिंह बघरी, विपिन बिष्ट, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश गडिय़ा, चंद्र सिंह कपकोटी, दीपक खेतवाल, तारा सिंह बघरी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

