बागेश्वर,11 जुलाई (आरएनएस ) । विश्व जनसंख्या दिवस” के अवसर पर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौसानी मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। प्राधिकरण की सचिव अनीता कुमारी ने लोगों को प्रजनन अधिकारों, मातृत्व लाभों और स्वास्थ्य के अधिकार के बारे एवं जनसंख्या रोकथाम के बारे मे जानकारी दी। त्रिलोक चंद्र जोशी, रिटेनर अधिवक्ता ने प्राधिकरण के क्रिया कलाप, नालसा आशा योजना (बाल विवाह मुक्त भारत), नि:शुल्क कानूनी सहायता, नालसा वीर परिवार सहायता योजना, विशेष लोक अदालत 138 एनआई एक्ट, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं साइबर क्राइम हेतु एमआरएम पोर्टल विषय पर विस्तृत जानकारी दी द्य स्वास्थ्य विभाग के आशुतोष यादव ने जनसंख्या रोकथाम के उपाय बताए।एसआई गीता भाकुनी ने साइबर क्राइम की जानकारी दीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

