बागेश्वर,11 जुलाई (आरएनएस ) । ग्रामीण युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से जन शिक्षण संस्थान में 20 युवाओं को छह माह का असिस्टेंट कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का लक्ष्य उन्हें डिजिटल साक्षर बनाकर रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसरों से जोडऩा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत संचालित इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी, हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग, इंटरनेट का उपयोग और विभिन्न डिजिटल सेवाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और वर्चुअल प्लेटफॉर्म का दायरा तेजी से बढ़ेगा।ऐसे में युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना समय की आवश्यकता है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं ने बताया कि पहले उन्हें कंप्यूटर का सीमित ज्ञान था, लेकिन अब वे हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग के साथ विभिन्न डिजिटल कार्यों में भी दक्ष हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण उनके रोजगार की संभावनाओं को मजबूत करेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

