बागेश्वर,11 जुलाई (आरएनएस ) । महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत झिरौली थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को घटना का खुलासा होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, छह जुलाई को गुमशुदा नाबालिग की शिकायत पर थाना झिरौली में धारा 140(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से नौ जुलाई को बालिका को सकुशल बरामद किया। पूछताछ और बयान में बालिका ने आरोप लगाया कि पांच जुलाई को गैस ट्रक में लिफ्ट लेने के दौरान आरोपी गोविंद सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया।बालिका के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर 10 जुलाई को मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(जे)/6 की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद झिरौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गोविंद सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी ग्राम बघर, को अल्मोड़ा जिले के पपरसेली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी टीम में राकेश कुमार, नंदन भाकुनी और प्रकाश जोशी शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

