पिथौरागढ़,11 जुलाई (आरएनएस )। एसएसबी 55वीं वाहिनी ने राजकीय इंटर कॉलेज डूंगराकोट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। सहायक कमाडेंट शिवजी लाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जवानों ने छात्र-छात्राओं को बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और बेटियों को समान अवसर प्रदान करने के महत्व के बारे में जानकारी दी। सहायक कमांडेंट लाल ने विद्यार्थियों को विभिन्न कैरियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, सशस्त्र बलों व अन्य सरकारी सेवाओं में रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी। बाद में विद्यालय परिवार ने सहायक कमांडेंट लाल को हस्तनिर्मित पेंटिंग देकर सम्मानित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

