पिथौरागढ़,11 जुलाई (आरएनएस )। डीडीहाट पुलिस ने क्षेत्र में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। थाना प्रभारी संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस गांव पहुंची। इस दौरान पुलिस ने लोगों से वार्ता कर उन्हें नशे से होने वाले दुष्परिणाम सहित अन्य चीजों के बारे में जानकारी दी। साथ ही पुलिस ने आमजन से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

