उत्तरकाशी,11 जुलाई(आरएनएस)। विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित महिला अस्पताल और पुरोला उप जिला चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों को परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, जन्मांतराल और जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूक किया गया। जिला महिला चिकित्सालय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीएस पोखरियाल ने किया। वरिष्ठ महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिमाद्री ने परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों, सुरक्षित मातृत्व और प्रजनन स्वास्थ्य की जानकारी दी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस पांगती ने बताया कि इस वर्ष की थीम जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल है। इस अवसर पर पीसीपीएनडीटी कॉर्डिनेटर गिरीश व्यास और परिवार नियोजन काउंसलर अंजू रमोला मौजूद रहे। वहीं, पुरोला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। सिविल जज एवं तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक शर्मा ने विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व, परिवार नियोजन और विधिक सेवाओं की जानकारी दी। डॉ. मनोज असवाल ने बढ़ती जनसंख्या के प्रभाव और मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर जागरूक किया। कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलंटियर दर्शन लाल और चंद्रकला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

