कोटद्वार,11 जुलाई(आरएनएस)। भारतीय समाज में हर किसी की जान की कीमत है, फिर चाहे वह बेजुबान ही क्यों न हो। शनिवार दोपहर सिद्धबली मंदिर के निकट खोह नदी पर बने पुल के नीचे दो गोवंश पानी के तेज बहाव के बीच फंस गए। इसकी जानकारी मिलने पर फायर यूनिट कोटद्वार की टीम मौके पर पहुंची। पानी के तेज बहाव में रस्सियों के सहारे बचाव दल एक-एक कर नदी में उतरा और काफी मशक्कत के बाद गोवंश तक पहुंचा। काफी कोशिश के बाद टीम दोनों गोवंश को नदी से बाहर निकालने में सफल रही। बचाव दल ने दोनों पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बचाव अभियान में फायरमैन विनोद, योगेश, वंदना व छाया शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

