कोटद्वार,11 जुलाई(आरएनएस)। राजकीय शिक्षक संघ विकासखंड दुगड्डा ने दुर्गम विद्यालयों में सेवा दे रहे शिक्षकों से स्थानांतरण के आवेदन न लिए जाने पर एवं अध्यापक पोर्टल से सुगम-दुर्गम की सेवाएं हटाने का विरोध किया। राजकीय शिक्षक संघ विकासखंड दुगड्डा के शाखा अध्यक्ष दीपक नेगी ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से 15 जुलाई से स्थानांतरण प्रकिया शुरू की जा रही है। अनुरोध के आधार पर केवल उन्हीं शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं जो गंभीर बीमार, दिव्यांगता, सरकारी नौकरी में पति-पत्नी, विधवा-विधुर, तलाकशुदा आदि हों। ऐसे शिक्षक जो सुगम से दुर्गम, दुर्गम से सुगम स्थानांतरण चाह रहे हैं उनके आवेदन नहीं मांगे जा रहे हैं। शाखा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में वर्षों से दुर्गम विद्यालयों में सेवा दे रहे शिक्षकों को स्थानांतरण से वंचित कर दिया गया है। शिक्षकों के अध्यापक पोर्टल से सुगम-दुर्गम की सेवाएं भी हटा दी गई हैं। इच्छुक शिक्षकों से भी स्थानांतरण के आवेदन लेने और शिक्षकों के पोर्टल में पहले की तरह सुगम-दुर्गम को अंकित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी यदि विभाग की ओर से सभी सात श्रेणी में शिक्षकों से आवेदन नहीं मांगे गए तो संगठन आंदोलन करेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

