कोटद्वार,11 जुलाई(आरएनएस)। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कर्मचारी संगठन के महासचिव ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को पत्र लिखकर बेस अस्पताल कोटद्वार के सभी छह वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्थानांतरण निरस्त करवाने की मांग की। महासचिव प्रदीप बडोला ने कहा कि बेस अस्पताल में कार्यरत सभी विशेषज्ञ चिकित्सक अनुभवी हैं और मरीजों को अच्छी चिकित्सीय सेवाएं दे रहे हैं। इनके स्थानांतरण से अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों की कमी हो जाएगी और इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ेगा। प्रदीप बडोला ने क्षेत्रवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बेस अस्पताल से छह विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्थानांतरण न करने की मांग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

