0- 18.26 लाख की संपत्ति जब्त
गरियाबंद, 12 जुलाई (आरएनएस)। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन सहित कुल 18.26 लाख की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गांजा और शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना देवभोग पुलिस ने 11 जुलाई 2026 को अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट खुटगांव में वाहन जांच के दौरान ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही लाल रंग की होंडा स्क्क-125 मोटरसाइकिल (क्रमांक ह्रष्ठ 08 क्र 5280) को रोककर जांच की।
वाहन पर सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान उनके जवाब संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल और उनके सामान की तलाशी ली। तलाशी में 35 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपियों से गांजा परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्ना नायक (22 वर्ष) निवासी ग्राम उचला, थाना जयपटना, जिला कालाहांडी (ओडिशा) तथा लबण्यो छत्रिया (52 वर्ष) निवासी ग्राम काउडोला, थाना आमपानी, जिला कालाहांडी (ओडिशा) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 17.50 लाख), एक होंडा स्क्क-125 मोटरसाइकिल (कीमत 70 हजार) तथा दो मोबाइल फोन (कीमत लगभग 6 हजार) जब्त किए हैं। जब्त सामग्री का कुल मूल्य 18.26 लाख आंका गया है।
थाना देवभोग पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।
0

