0 हाथ-पैर बांधकर गला दबाया, सीसीटीवी का ष्ठङ्कक्र भी ले गए साथ; पुलिस ने शुरू की सघन तलाश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बिलासपुर, 14 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चार विधि से संघर्षरत बालकों ने कथित तौर पर जेल शिफ्ट किए जाने से पहले नाइट चौकीदार की हत्या कर दी और फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। घटना के बाद सरकंडा पुलिस ने हत्या और फरारी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार तखतपुर क्षेत्र के अरईबंद गांव निवासी नरेंद्र कुमार खांडे पिछले करीब एक वर्ष से बाल संप्रेक्षण गृह में संविदा पर नाइट चौकीदार के रूप में कार्यरत थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच चारों बाल अपचारियों ने चौकीदार पर हमला किया। आरोपियों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए, गला दबाया और मुंह में गमछा ठूंस दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
बाइक लेकर फरार, ष्टष्टञ्जङ्क का ष्ठङ्कक्र भी साथ ले गए
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दूसरे चौकीदार की मोटरसाइकिल और परिसर के ताले की चाबी लेकर फरार हो गए। जांच में पता चला कि चारों पहले भवन की छत पर पहुंचे, वहां से छोटी छत पर उतरकर सुरक्षा के लिए लगाए गए कांटेदार तार को हटाया और लकड़ी की सीढ़ी के सहारे नीचे उतरकर भाग निकले।
पुलिस जब परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पहुंची तो पता चला कि आरोपी जाते समय कैमरों का डीवीआर (ष्ठङ्कक्र) भी अपने साथ ले गए, ताकि घटना के साक्ष्य मिटाए जा सकें।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जांच में सामने आया है कि सामान्यत: सभी विधि से संघर्षरत बालकों को अलग-अलग कमरों में रखा जाता था, लेकिन घटना वाली रात चारों एक साथ कैसे रहे और उन्हें ऐसा करने की अनुमति किसने दी, इसकी जांच की जा रही है।
इसके अलावा इतनी बड़ी वारदात और फरारी के बावजूद किसी कर्मचारी को इसकी भनक नहीं लगना भी जांच का विषय बना हुआ है। हैरानी की बात यह रही कि पूरी रात चौकीदार का शव पहली मंजिल पर ही पड़ा रहा।
परिजनों ने की मुआवजे और नौकरी की मांग
घटना के बाद मृतक नरेंद्र कुमार खांडे के परिजनों ने मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर महिलाओं और बच्चों के साथ बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर रातभर धरना दिया।
इधर, फरार बाल अपचारियों की तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। फॉरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और फरार बाल अपचारियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

