संजय मेहरोत्रा स्मारक अंडर -१४ क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज १४ जुलाई (आरएनएस)। रेलगांव क्रिकेट क्लब ने संजय मेहरोत्रा स्मारक अंडर -१४ क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में कायस्थ पाठशाला क्रिकेट क्लब को ७४ रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं।
मंगलवार को डीएवी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलगांव क्रिकेट क्लब ने ३० ओवर में १७५ रन ( मो. अशरफुल २९, आरुष सिंह २८, रेहान वजहत २१, आदित्य राज सक्सेना १९ रन, अंशवीर सिंह ३/३८, सदभाव यादव २/२५, उत्कर्ष सिंह २/३१, नीलेश शर्मा १/३४ ) पर बनाए। जवाब में कायस्थ पाठशाला क्रिकेट क्लब की टीम ने ३० ओवर में १०१ रन ( अली ३१, आर्यन यादव १५ रन, आयुष्मान वर्मा २/१०, हुजैफा हाड २/२१, आदित्य राज सक्सेना १/११, रेहान वजहत १/१२, आरुष सिंह १/२७ ) ही बना सकी। मैच में धीरज अवस्थी व तौसीफ शैख ने अंपायरिंग और अंकित पाण्डेय ने स्कोरिंग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

