प्रयागराज १४ जुलाई (आरएनएस)। मोहम्मद हम्माद के अर्धशतक (५२ रन, ३८ गेंद, छह चौक, दो छक्के) और राजवीर शर्मा (३-१-०७-३) एवं अनंत पाल (३-०-१४-३) की अचूक गेंदबाजी की बदौलत प्रयागराज ने कानपुर दक्षिण को २६ रन से हराकर सीआईएससीई अंडर-१९ रीजनल क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमाया।
सेंट जोसेफ कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए फाइनल मैच में प्रयागराज ने १५ ओवर में ६ विकेट पर १३० रन (मोहम्मद हम्माद ५२, कर्णवीर सिंह ४५, आदित्य कुमार सिंह ४/१८, नीरव सचान १/२०) बनाए। जवाब में कानपुर दक्षिण की पूरी टीम १४.१ ओवर में १०४ रन (आकर्षण सहगल २७, आदित्य कुमार सिंह २६, मुनिक सिंह १९ नाबाद, राजवीर शर्मा ३/०७, अनंत पाल ३/१४, कृष्णम पांडेय २/२९) पर सिमट गई। मैच में मोहम्मद आरिफ व मोहम्मद नबी ने अंपायरिंग एवं खुर्शीद अहमद ने स्कोरिंग की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद उमर जामिन ने दोनों टीमों को पुरस्कार वितरित किए। राजवीर शर्मा को मैन ऑफ द मैच एवं अनंत पाल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रधानाचार्य रेव्ह फादर वाल्टर डिसिल्वा ने धन्यवाद किया। इस मौके पर रेव्ह फादर ज्ञान प्रकाश, ज्योति दुबे, अविनाश शर्मा, शबी रफीक, डैनी एक्का, अजहर उस्मानी, शुभम चंद्रा, पूनम सिंह, प्रतिभा, जहीर अब्बास एवं उत्कर्ष आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

