फेडरेशन ने सौंपा महाप्रबंधक को मांग पत्र और एस्मा को समर्थन पत्र
प्रयागराज १४ जुलाई (आरएनएस)। इंडियन रेलवे इम्प्लॉइज फेडरेशन (आईआरईएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड नरसिंह कुमार एवं राष्ट्रीय महामंत्री मनोज पाण्डेय ने आज स्टेशन परिसर में डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट के साथ आरपीएफ स्टाफ द्वारा की गई सरेआम मारपीट, बदसलूकी और घसीटे जाने की अमानवीय घटना की कड़े से कड़े शब्दों में भत्र्सना करते हुए कटु निंदा किया।
फेडरेशन ने इस घटनाक्रम पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए रेलवे की सुरक्षा को अपने अमानवीय कृत से तार तार करने वाले आर पी एफ के दोषी कर्मियों की रेल सेवा समाप्त किया जाय। नेता द्वय कामरेड नरसिंह कुमार एवं कामरेड मनोज पाण्डेय ने संयुक्त रूप से कहा से कहा कि हम सभी सबसे पहले भारतीय रेल के कर्मचारी है और कार्यस्थल पर एक-दूसरे का सम्मान व सहयोग करना हम सबका का बुनियादी कर्तव्य है। भारतीय रेल में कोई भी कर्मचारी छोटा या बड़ा नहीं होता है। सभी रेलकर्मियों के परस्पर सहयोग, सामंजस्य और निष्ठा से ही रेल का सुरक्षित एवं संरक्षित संचालन संभव हो पाता है। जिस विवाद या गलतफहमी को बंद चैंबर में बैठकर, आपसी वार्तालाप से या उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर गरिमापूर्ण तरीके से सुलझाया जा सकता था, उसे सार्वजनिक तमाशा बनाकर एक कर्तव्यनिष्ठ रेल अधिकारी की इज्जत को तार-तार कर दिया गया। यह बेहद निंदनीय और अक्षम्य है।
फेडरेशन ने पीडि़त अधिकारी की पत्नी द्वारा उठाई गई न्याय की मांग का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि जब किसी कर्मचारी का सम्मान सार्वजनिक रूप से खंडित किया गया हो, तो उसका उपचार भी उसी प्रकार होना चाहिए।
इस संबन्ध में फेडरेशन ने एस्मा को समर्थन पत्र एवं महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे को आज मांग पत्र सौंपा है जिसमे स्टेशन परिसर में अभद्रता और अमानवीय व्यवहार करने वाले सभी दोषी आरपीएफ कर्मी पीडि़त अधिकारी, उनके परिवार और रेल समाज के सामने सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगें और निलंबित कर्मियों के खिलाफ निष्पक्ष विभागीय जांच सुनिश्चित कर उन्हें सेवा से बर्खास्त करने जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, पीडि़त अधिकारी और उनके परिवार को तत्काल उच्च स्तरीय प्रशासनिक सुरक्षा और मानसिक संबल प्रदान किया जाए ताकि वे किसी भी अप्रिय स्थिति से उबर सकें, आदि मांगेंमांगी गयी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

