चम्पावत,14 जुलाई (आरएनएस )। चम्पावत में एडवेंचर पार्क निर्माण के लिए शासन ने 3.05 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। पहली किस्त के रूप में 1.22 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। केएमवीएनएल पार्क निर्माण कर रहा है। डीएम मनीष कुमार के अनुसार यह परियोजना चम्पावत में साहसिक पर्यटन को नई दिशा देगी। उन्होंने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप पूर्ण किया जाए। ताकि परियोजना का लाभ शीघ्र स्थानीय जनता और पर्यटकों को मिल सके। बताया कि परियोजना के साकार होने से चम्पावत में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।–
==
(चम्पावत) मऊ में 15 जुलाई को आज लगेगा शिविर==
चम्पावत,14 जुलाई (आरएनएस )। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 15 जुलाई को बाराकोट के जीआईसी मऊ में बहुउद्देशीय शिविर लगेगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएंगी।
==
(चम्पावत)चम्पावत में उप प्रधान के लिए आज होगा चुनाव==
चम्पावत,14 जुलाई (आरएनएस )। चम्पावत जिले में उप प्रधान पद के लिए बुधवार को चुनाव होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिले में 312 पदों पर उप प्रधान के चुनाव होने हैं। प्रशासन ने चुनाव की सभी तैयारी पूरी करने का दावा किया है। चम्पावत जिले की 312 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए बुधवार को चुनाव होगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि 15 जुलाई को मतदान और परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चम्पावत ब्लॉक में 113, पाटी में 84, लोहाघाट में 67 और बाराकोट ब्लॉक में उप प्रधान के 48 पदों पर चुनाव होगा। चुनाव के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के बाद रवाना किया गया। डीएम ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायत में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। बुधवार को सुबह आठ से साढ़े नौ बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। दस से 11 बजे तक नामांकन किए जा सकेंगे। इसके बाद 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। साढ़े बारह बजे नाम वापसी होगी। एक बजे तक चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। डेढ़ से साढ़े तीन बजे तक मतदान होगा। जबकि चार बजे से मतगणना होगी।
==
(चम्पावत) कमलेख में सेवा पखवाड़े में उठी 88 शिकायतें==
चम्पावत,14 जुलाई (आरएनएस )। सेवा पखवाड़ा के तह खेतीखान के बटुलाबांज कमलेख में बहुउद्देशीय शिविर लगाा। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 88 शिकायतें उठी। सीडीओ डॉ.जीएस खाती ने अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। खेतीखान के बटुलाबांज में मंगलवार को बहुउद्देशीय शिविर लगाया। सीडीओ ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य प्रशासन को गांव-गांव तक पहुंचाकर आमजन की समस्याओं का समाधान करना है। सीडीओ ने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए।शिविर में ग्रामीणों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। बाल विकास विभाग ने महालक्ष्मी किट बांटी। ग्राम्य विकास, बाल विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, उद्यान, मत्स्य, आयुष एवं अन्य विभागों ने योजनाओं की जानकारी दी। प्रमाण-पत्र भी जारी किए गए। यहां दर्जा धारी श्याम पांडेय व मुकेश महराना, पूर्व विधायक पूरन फत्र्याल, निर्मल माहरा, सतीश पांडेय, विजय मनराल, यशपाल मनराल, एसडीएम नीतू डांगर, सीएओ धनपत कुमार समे अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

