-दीपिका पांडेय सिंह ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ड्रग्स विरोधी जन-जागरूकता अभियान का भी शुभारंभ
रांची 15 जुलाई (आरएनएस)। झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय से क्क्रस्ङ्ख्र (पब्लिक स्कूल्ज एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन ) के “ह्रठ्ठद्ग स्ह्लह्वस्रद्गठ्ठह्ल ह्रठ्ठद्ग ञ्जह्म्द्गद्ग” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर देशभर में 50 लाख वृक्षारोपण के लक्ष्य वाले महाअभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और जागरूक समाज के निर्माण के उद्देश्य से ड्रग्स विरोधी जन-जागरूकता अभियान के पोस्टर का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कोरोना काल ने हम सभी को पर्यावरण के महत्व का वास्तविक एहसास कराया। उन्होंने कहा कि महागामा विधानसभा क्षेत्र में अब तक डेढ़ लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं, जबकि झारखंड की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हमारी दीदियों ने 2 करोड़ 75 लाख से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा, “पेड़ को बढ़ते हुए देखना अपने बच्चों को बढ़ते हुए देखने जैसी सुखद अनुभूति देता है। अब आवश्यकता है कि वृक्षारोपण का यह अभियान गांव-गांव तक पहुंचे और प्रत्येक नागरिक पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाए। आने वाली पीढिय़ों के लिए हरित और संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करना हम सभी का साझा दायित्व है। हमारा प्रयास रहे कि आने वाली पीढ़ी को हरा-भरा झारखंड का उपहार दें। दीपिका पांडेय सिंह ने पासवा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “ह्रठ्ठद्ग स्ह्लह्वस्रद्गठ्ठह्ल ह्रठ्ठद्ग ञ्जह्म्द्गद्ग” अभियान विद्यार्थियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक छात्र एक पौधा लगाए और प्रत्येक परिवार उसके संरक्षण का संकल्प ले, ताकि जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण को नई गति मिल सके। कार्यक्रम में डीएवी नंदराज के प्राचार्य आर. पी. तिवारी, डीएवी बरियातू के प्राचार्य एस. के. मिश्रा, गुरुनानक पब्लिक स्कूल की प्राचार्या गुरमीत कौर, पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ सहदेव, शांतनु मिश्रा,सहित पासवा के पदाधिकारी, स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

