रांची 16 जुलाई (आरएनएस)। देश की अग्रणी दूरसंचार कंपनी वी (वोडाफोन आइडिया) ने अपने ग्राहकों के लिए श्री जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 का 24म7 लाइव दर्शन उपलब्ध कराने की घोषणा की है। अब देशभर के वी ग्राहक ओडिशा के पुरी से होने वाली 12 दिवसीय रथ यात्रा का सीधा प्रसारण वी मूवीज एंड टीवी प्लेटफॉर्म पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के देख सकेंगे। वी ने शेमारू के साथ साझेदारी में 16 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक रथ यात्रा के सभी प्रमुख अनुष्ठानों का लाइव प्रसारण उपलब्ध कराया है। इसमें गुंडिचा यात्रा, बहुदा यात्रा, सुना बेषा, अधर पाना और नीलाद्रि बीजे जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजनों का सीधा प्रसारण शामिल होगा। लाइव टेलीकास्ट के अलावा वी ने शेमारू के साथ साझेदारी में इस 12 दिनों तक चलने वाले त्योहार के लिए एक खास कंटेंट सीरीज़ तैयार की है। 16 जुलाई से, वी मूवीज एंड टीवी 24&7 भक्तिमय अनुभव दिखाएगा। इसमें शानदार रथों के निर्माण पर डॉक्यूमेंट्री, जगन्नाथ मंदिर का इतिहास और परंपराएं, दैत्यपतियों, पांडाओं और रथ शिल्पियों के साथ बातचीत, और रथ यात्रा से जुड़ी कम जानी-मानी रस्मों और सांस्कृतिक विरासत के बारे में दिलचस्प कहानियां शामिल होंगी। वी मूवीज एंड टीवी के ज़रिए सभी वी ग्राहकों के लिए उपलब्ध यह पहल प्लेटफ़ॉर्म के अलग-अलग तरह के कंटेंट के बढ़ते पोर्टफोलियो को और मज़बूत करती है, जिससे मनोरंजन, संस्कृति और भक्ति से जुड़े कंटेंट का बेहतर मिश्रण मिलता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

