रांची 16 जुलाई (आरएनएस)। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की केंद्रीय समिति की आवश्यक बैठक 17 जुलाई को सुबह 11 बजे ओरमांझी स्थित मोगल मंगलम् सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु करेंगे।
बैठक की व्यवस्था पाँच सदस्यीय समिति के सदस्य लक्ष्मण साहु (केंद्रीय उपाध्यक्ष), अशोक कुमार गुप्ता (उप-प्रधान महासचिव), चतुर साहु (केंद्रीय महासचिव), रोहित कुमार साहु (मुख्य प्रवक्ता) एवं कृष्णदेव साहु (जिलाध्यक्ष, रांची) कर रहे हैं। बैठक में 30-31 अक्टूबर को कांके में आयोजित होने वाले वैश्य मोर्चा के तृतीय महाधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा 9 अगस्त को रामगढ़ में प्रस्तावित ‘वैश्य क्रांति सम्मेलनÓ तथा 17 अगस्त को धनबाद में आयोजित होने वाली ‘शहीद मणींद्रनाथ मंडल जयंतीÓ कार्यक्रम में भागीदारी और विभिन्न जिलों में सम्मेलन एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में संगठन के अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी अध्यक्ष के निर्देशानुसार विचार-विमर्श किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

