मेरठ,17 जुलाई (आरएनएस )। मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण शुक्रवार आज 17 जुलाई को मेरठ दौरे पर हैं। मेरठ में वे ललिता गौतम के परिवार से मुलाकात करेंगे। ललिता गौतम की 15 मई को डेडबॉडी मिली थी। जांच में पता चला था कि ललिता की हत्या उसके दोस्त ने अपने भाई के साथ मिलकर की है। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में केवल एक आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। जबकि दूसरे आरोपी पीएसी जवान अंकित को पुलिस बचाती रही। इस मामले में लगातार पीडि़त परिजन न्याय की गुहार लगा रहे थे।
इसी मामले पर 9 जुलाई को कलेक्ट्रेट के बाहर हुई दलित महापंचायत में बवाल हंगामा हुआ था। जहां एसएसपी अविनाश पांडेय ने प्रदर्शनकारियों पर थप्पड़ भी लगाए थे। इसके बाद 13 लोगों पर नामदर्ज मुकदमा हुआ और 8 आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश जारी है। वहीं 50 अज्ञात पर भी मुकदमा है।
संभावित है कि प्रभारी मंत्री ललिता गौतम के परिवार से मिलने स्वयं थिरौट गांव जाएं। हालांकि पुलिस, प्रशासन इसकी भी तैयारी कर रहा है। ललिता गौतम के पिता ने बेटी को न्याय नहीं मिलने की बात कहते हुए एक वीडियो जारी किया था। बुधवार को उन्होंने यह वीडियो जारी किया था, जिसमें कहा था कि अगर 20 जुलाई तक न्याय नहीं मिला तो वो आंदोलन करेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

